अब फिरसे दिल्ली की यमुना नदी को पहले की तरह स्वच्छ करेंगे ये फ़िल्मी सितारे

Yamuna
This image use from
दिल्ली में एक पैनल ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल को सलाह दी है कि अगर यमुना नदी को बचाना है तो टीवी और फिल्मी सितारों की मदद लेनी पड़ेगी।जिस यमुना नदी को आज तक सरकार नहीं साफ़ कर सकी उस यमुना नदी को साफ़ करने की उम्दीद अब सितारों में देखि जा रही है!सरकार आये सरकार गए,बादे आये बादे गए पर समस्या आज भी ज्यो के त्यों रखी है!जो यमुना नदी कभी स्वच्छ और सुन्दर हुआ करती थी आज उस यमुना नदी की हालत ऐसी है जैसे किसी नाले और तालाब का होता है!



आखिर इसके लिए जिम्मेदार कौन है?सरकार या खुद दिल्ली के लोग!जैसे जैसे दिल्ली की आवादी बढ़ रही है वैसे वैसे यमुना नदी का आकार घट रहा है!अगर सही मायनो में देखा जाये तो यमुना नदी के इस दुर्गति के लिए सरकार और यहाँ के आम जनता दोने बराबर कुसुरबार है!क्युकि सरकार ने शुरू से ध्यान नहीं दिया इस लिए यमुना नदी की ये हालत है!वर्षो से यमुना नदी में खुले आम तमाम दिल्ली की नाले का पानी यमुना नदी में बहता रहा है!यही नहीं दिल्ली में जितने कल कारखने है उससे निकलने वाले गंदगी भी काफी हद तक यमुना नदी में विसर्जित किया जाता है!दिल्ली के निवासी खुद भी धार्मिक बस्तु और अनेको बेकार की बस्तु आस्था के आधार पर सीधे नदी में बहा दिया जाता है हाला की इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है सरकार की तरफ से मगर फिर भी लोग बाज नहीं आते!

खैर जो हुआ सो हुआ अब सरकार और आम जनता इसे साफ़ यमुना के रूप में देखना चाहता है!वैसे लोगो को लुभाने के लिए कई फण्ड निकले गए यमुना नदी के नाम पर इसका जमीनी तोर पर कितना फायदा हुआ है ये आप सब स्वयं जानते है!

पर इस नदी को साफ़ करने के लिए दिल्ली के एक पैनल ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल को ये सलाह दी गई है की दिल्ली के यमुना नदी को साफ़ करने के लिए फ़िल्मी सितारों की मदद लेनी चाहिए!दअरसल बात ये है के लोगो को लगता है समाज पर फ़िल्मी सितारों का गहरा असर पड़ता है!लोग फ़िल्मी सितारों की बात सुनते है और उस पर अम्ल भी करते है!इससे पहले भी कई समाजिक कल्याण के कार्यो में फ़िल्मी सितारे अपना योगदन दे चुके है!

इसमें सबसे पहला नाम मै महिला अभिनेत्री विदया बालन का लेना चाहुगा विदया बालन ने गांव में खुले में शौच को लेकर अपने विज्ञापन के माध्यम से लोगो के बिच अलग पहचान बना चुकी!इसके बाद स्वच्छ भारत अभ्यांन में भी अपना योग्दान दे चुकि हैं! 

दूसरी तरफ आमिर खान की अतिथि देवो भवा की बात करना चाहूंगा,विदेशी शैलानी के साथ गलत व्याव्हार के चलते आमिर खान का इस विज्ञापन ने लोगो के मन में गहरा छाप छोड़ने में कामयाब रहा!वाकई में फ़िल्मी सितारों का समाज पद गहरा असर पड़ता है इसलिए तो पोलिटिकल पार्टी भी इनका पैसे दे कर खूब इस्तेमाल करते है!

इन सब के मध्य नजर हम ये कह सकते है की ये कदम काफी हद तक कारगर सावित हो सकता है यमुना नदी के लिए!मगर ऐसे विशेष काम के लिए किसी साफ़ सुथरी छवि वाले सितारे को ही चुनना चाहिए अन्यथा जिस तरह से हल ही में फ़िल्मी सितारों का पर्दा फास हुआ है उन पर लोगो को भरोसा करने में भी संदेह हो सकता है!
Reactions

Post a Comment

0 Comments